DailyArt एक ऐसा ऐप है जो आपको हर दिन एक नयी कलाकृति दिखाता है और आपको उसके इतिहास और उत्पत्ति के बारे में सब कुछ बताता है। मूलतः, यह ऐप आपको हर दिन एक संक्षिप्त संदेश के साथ एक नयी कलाकृति (आमतौर पर पेंटिंग लेकिन यह मूर्तियां और अन्य वस्तुएं भी हो सकती हैं) दिखाता है। उदाहरण के लिए, इससे आप यह जान सकते हैं कि वैन गॉग ने अपना कान क्यों काटा था या पोलक की कला-विधि क्या थी। इसमें शामिल सारी सूचनाएँ सचमुच काफी रोचक होती हैं।
DailyArt की प्रस्तुति बिल्कुल त्रुटिरहित है। जब आप इस ऐप में प्रवेश करते हैं तो आपको उस दिन की कलाकृति दिखती है। बायीं ओर स्लाइड करने पर आपको पिछले दिनों की कलाकृतियाँ दिखती हैं। आपको सैकड़ों अलग-अलग प्रकार की कलाकृतियाँ मिलती हैं, जिनमें हमेशा नाम, लेखक, तिथि, आयाम, संग्रहालय जहाँ वे मौजूद हैं और स्वाभाविक रूप से उनसे संबंधित सूचना-संदेश भी दर्शाये जाते हैं।
DailyArt एक उत्कृष्ट शैक्षणिक व सांस्कृतिक ऐप है। आप कला के इतिहास के बारे में कुछ सीख सकते हैं और ऐसी नयी कलाकृतियों व कलाकारों के बारे में जान सकते हैं, जो आपको पसंद हैं। इसकी एक और उत्कृष्ट विशेषता यह है कि केवल एक क्लिक से ही आप किसी भी कलाकृति को साझा कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 8.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
DailyArt के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी